पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 24 मई : भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सैनी ने आज एक बयान जारी कर कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जन-जन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राम-राम पहुंचाने का कार्य किया है। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाया जिसे जनता ने प्यार, सहयोग और आशीर्वाद देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। भाजपा सरकार ने गरीब, युवा, महिला, किसान व जवान के हित में कार्य किया है, जिसका लाभ हर वर्ग को मिला है। जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ हंसराज यादव, विनय रोहिल्ला, सुशील सैनी, भोजराज, तिलकराज, सुबेदार चेतराम, शेर सिंह, इंद्रजीत, पवन कुमार, छाजूराम शर्मा, वेद लम्बरी, संजय साखला, संदीप, दीपमाला, सावित्री, सुमित्रा, रमेश कुमार, प्रदीप, भारत, सोनू व दाऊ आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.