पाठकपक्ष न्यूज
हांसी,दिसम्बर : यदुवंशी शिक्षा निकेतन, हांसी की छात्रा भावना सोनी पुत्री श्री सुरेंद्र सोनी ने विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्कूल एवं माता- पिता का नाम रोशन किया। बाल भवन रेवाड़ी द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता में स्टेट चैंपियन बनकर हांसी की बेटी ने इतिहास रच दिया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार ने संबंधित कला प्रभारी श्री प्रशांत कुमार एवं सुश्री मनीषा को शुभकामनाएं दी । यदुवंशी
ग्रुप के चेयरमैन श्री राव बहादुर ने छात्रा को बहुत-बहुत बधाई दी और भविष्य में हर क्षेत्र में अव्वल रहने के लिए स्नेहिल आशीर्वाद दिया।
यदुवंशी शिक्षा निकेतन, हांसी की छात्रा भावना बनी स्टेट चैंपियन

Leave a Reply