गीता महोत्सव में पहुंचे अमित शाह संत सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री बोले- आजादी के 75 साल बाद भी गीता का प्रचार कर रहे संतमहात्मा

गीता महोत्सव में पहुंचे अमित शाह संत सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री बोले- आजादी के 75 साल बाद भी गीता का प्रचार कर रहे संतमहात्मा



पाठकपक्ष न्यूज ;; कुरूक्षेत्र, दिसम्बर : गृहमंत्री अमित शाह गीता महोत्सव में शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं। ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा में चल रहे संत सम्मेलन में सीएम मनोहर लाल ने स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में स्वामी रामदेव, स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी अवदेशानंद सहित कई संत-महात्मा पहुंचे। अमित शाह ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद गीता के ज्ञान को संत-महात्मा प्रचार कर रहे हैं। गीता में हर समस्या का समाधान मौजूद है। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन की शंकाओं का
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड
मान
समाधान के लिए गीता का उपदेश दिया था। वह युद्ध धर्म की स्थापना और लोक कल्याण के लिए लड़ा गया, जिसकी प्रेरणा भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को दी। प्रधानमंत्री मोदी ने गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने की भावना व्यक्त की थी। 7 साल के दौरान विश्वभर में गीता का ज्ञान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस देश की महान संस्कृति को भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ा रही है। देश की एकता और अखंडता के लिए जम्मू कश्मीर से 370 हटाई गई । देश को पंथ निरपेक्ष बनाने के लिए तीन तलाक का कानून हटाया गया।
इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने कहा कि गीता हमारे जीवन का संगीत
सीएम मनोहर बोले- देश से गुलामी के चिह्न को मोदी-शाह ने मिटाया सीएम मनोहर लाल ने कहा कि गीता का उपदेश आज भी | जीवन में सार्वभौमिक है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साल 2016 से शुरू किया गया। हाल ही में अमेरिका सरकार से भी गीत महोत्सव को लेकर निमंत्रण आया है। साल 2014 से देश से गुलामी के चिह्न को मिटाने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। हाल ही में ही देश में अंग्रेजी काल से चल रहे कई कानून को बदलकर देश के अनुकूल बनाने का कार्य किया है।
है। गीता हमारे जीवन का कर्मयोग, भक्तियोग और जीवन का आत्मसंयम है। गीता के 18 अध्याय योग है और भगवान का प्रसाद है। संत-महात्मा देश की तकदीर बदलने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.