राजकीय महाविद्यालय उकलाना में 19 व 20 जनवरी को दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सतबीर सिंह सांगा ने बताया कि 19 जनवरी को एथलेटिक मीट के उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेंद्र सिंह (वीर चक्र) शिरकत करेंगे। इस प्रकार 20 जनवरी को एथलेटिक मीट के समापन समारोह पर हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन श्रीनिवास गोयल शिरकत करेंगे। खेल इंचार्ज सहायक प्रोफेसर डॉ तनुजा की देखरेख में इस एथलेटिक मीट में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एथलेटिक्स से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे विभिन्न दौड़, जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर व 1500 मीटर शामिल हैं। इसके अलावा शॉट पुट, जेवलिन थ्रो, लांॅग जंप, हाई जंप आदि का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को क्रमश: 500 रूपये, 300 रूपये तथा 200 रूपये का इनाम दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (महिला व पुरूष) को 1500 रूपये का ईनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लडक़े एवं लड़कियों की अलग अलग प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
Leave a Reply