पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 1 दिसम्बर : गरीब बस्तियों की झुग्गी- झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने की दिशा में काम कर रही छुपी मुस्कान फाउंडेशन की पांचवी वर्षगांठ जिमखाना क्लब में धूमधाम से मनाई गई । संस्था के प्रधान आशीष लावट ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चों द्वारा विभिन्न राज्यों की संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ झुग्गियों और बस्ती में रहने वाली महिलाओं ने सरस्वती वंदना करके और ज्योत जलाकर किया तथा इन्हीं झुग्गी वाली महिलाओं से ही आए हुए सभी मेहमानों को
सम्मानित करवाया गया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की धर्मपत्नी डॉक्टर प्रतिमा गुप्ता, नीलम सुंडा, सुमन बत्रा, उर्मिला बूरा, रेखा ऐरन, राकेश अग्रवाल, नीना चावला, सुमन दुग्गल, पूजा लावट, डॉक्टर मोनिका, युविका सिंह, ज्योति ग्रोवर, मनु बजाज, आदिल चहल के अलावा अनेक डॉक्टर, पार्षद, समाजसेवी संस्था, बिजनेसमैन आदि मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए छोटे बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में गीत और संगीत के दौरान बच्चों के साथ अतिथि भी झूमते नजर आये। बच्चों ने कार्यक्रम में घंटों तक आनंद लिया।
धूमधाम से मनाई गई छुपी मुस्कान की पांचवी वर्षगांठ

Leave a Reply