पाठकपक्ष न्यूज: भिवानी, 1 दिसम्बर : 02 व 03 दिसम्बर को संचालित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट), दिसम्बर – 2023 का निर्विघ्न, सुव्यवस्थित संचालन करने, विश्वसनीयता व पवित्रता बरकरार रखने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा अभूतपूर्व प्रबंध किए गये हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वी. पी. यादव ने बताया कि लेवल 1, 2 व 3 की होने वाली परीक्षा में प्रदेशभर में कुल 408 परीक्षा केंद्रों पर 2,52,028 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे, जिनमें 172391 महिला, 79596 पुरूष व 41 ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों की कड़ी निगरानी हेतु बोर्ड 172 उडनदस्तों का गठन किया गया है तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक-एक ऑब्जर्बर की नियुक्ति की गई है।
2 व 3 दिसम्बर को होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की सभी तैयारियों पूर्ण : यादव

Leave a Reply