कांग्रेसी नेताओं व कार्यकत्र्ताओं ने डोर-टू-डोर अभियान चलाकर जयप्रकाश के लिए की वोटों की अपील

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, १9 मई : कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा आज महाराजा अग्रसेन मार्केट, कार बाजार, लोहा मंडी, पुरानी अनाज मंडी, काठ मंडी रोड, पुरानी अनाज मंडी रोड, अग्रसेन चौक, रेड स्क्वेयर मार्केट आदि जगह-जगह डोर टू डोर करके हिसार लोकसभा प्रत्याशी भाई जयप्रकाश के लिए वोट देने की अपील की। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग ने कहा कि हिसार लोकसभा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी भाई जयप्रकाश जनता के आशीर्वाद से लाखों वोटों से जीत हासिल करेंगे। भाई जयप्रकाश को सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों से जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। 

बजरंग गर्ग ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हरियाणा में 2 लाख युवाओं को पक्की नौकरी दी जाएगी, 500 रूपए गैस सिलेंडर, 300 यूनिट बिजली फ्री, 6000 रूपए बुढ़ापा पेंशन, जीएसटी में टैक्सों की दरों को कम की जाएगा और इसके साथ कांग्रेस पार्टी हर वर्ग को राहत देने वाला मेनिफेस्टो लेकर आई है। इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कृष्ण सिंगला टीटू पूर्व चेयरमैन हनुमान ऐरन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता छत्रपाल सोनी, मीडिया इंचार्ज कृष्ण सिंगला, पूर्व चेयरमैन वीर सिंह खालिया, युवा नेता भरत सोनी, जिला महिला प्रधान संतोष जून, ऑटो मार्केट स्क्वायर पार्ट एसोसिएशन बंटी गोयल, कांग्रेस प्रवक्ता योगेश सिहाग, पूर्व पार्षद सज्जन अहलावत, आप पार्टी नेता भीम सिंह महेशवाल, जगदीप शर्मा, जगदीश तायल, नलवा महिला ब्लॉक अध्यक्ष मनीषा, रिंपी आहूजा, सूबे सिंह पहलवान, सोनू लंकेश, निरंजन गोयल, सुरेश सिंगला, सुरेश बंसल, राजीव मेहता, अंकुर गोस्वामी, अतुल सिंगला, रोहित चौहान आदि इंडिया गठबंधन के नेता भारी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.