पाठकपक्ष न्यूज हिसार, 1 दिसम्बर : दयानन्द महाविद्यालय की एनएसएस इकाईयों ने विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एक जागरूकता रैली निकाली। प्रतिवर्ष 1 दिसम्बर को विश्वभर में एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी संदर्भ में दयानन्द महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करने के लिए एक रैली
निकाली। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाते हुए समाज के प्रति कर्त्तव्यों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया । विश्व एड्स दिवस के अवसर स्वयंसेवकों ने यह रैली एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. चेतन शर्मा, डॉ. इन्द्रजीत सिंह, डॉ. वलेरिया सेठी तथा डॉ. छवि मंगला की देखरेख में निकाली।
दयानन्द महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने मनाया विश्व एड्स दिवस

Leave a Reply