- निर्वाण वेलफेयर सोसायटी ने मोक्ष वृद्धाश्रम में सेवार्थ भाव से दिया हरी सब्जियां व राशन
हिसार : सामाजिक सरोकारों के प्रति अलख जगाने वाली निर्वाण वेलफेयर सोसायटी ने सेवार्थ भाव से मोक्ष वृद्धाश्रम में हरी सब्जियां व राशन उपलब्ध करवाया। निर्वाण वेलफेयर सोसायटी से जुड़े युवाओं ने अपनी जेबखर्ची को एकत्र करके यह सभी सामग्री खरीदकर सेवा कार्य किया। सोसायटी से जुड़े देव भृगु, नितिन, ऋषभ गौतम, अमित अनेजा, संदीप व हिमांशु शर्मा सहित कई सदस्यों ने यह निर्णय लिया हुआ है कि उन्हेें घर-परिवार से जेबखर्च के लिए जो रुपये मिलते हैं, उनमें से कुछ हिस्सा इकट्ठा करके समाज हित के कार्यों में लगाना है। इसी सोच के तहत यह सेवा कार्य फलीभूत हुआ।
निर्वाण वेलफेयर सोसायटी के सदस्य इससे पूर्व भी सर्दी में जरूरतमंद लोगों को शॉल, लोई व अन्य गर्म वस्त्र अपने स्तर पर उपलब्ध करवा चुके हैं। इसी भांति समय-समय पर चाहे झुग्गी-झोपड़ियों में दाल-चावल वितरित करने हों या फिर किसी अन्य क्षेत्र में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाना हो, सोसायटी के युवा साथी हमेशा तत्पर रहते हैं। खास बात है कि इस सोसायटी से अधिकतर 18-22 वर्ष के युवा जुड़े हैं जो अपनी जेबखर्ची को बचाकर सेवा कार्यों में लगाते हैं। ये सभी युवा पढ़ाई करके जीवन में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रयासरत हैं।
प्रेषक : निर्वाण वेलफेयर सोसायटी, हिसार (मो. 7056500040)
फोटो कैप्शन : निर्वाण वेलफेयर सोसायटी द्वारा उपलब्ध करवाए गए सब्जियां व राशन के साथ बुजुर्ग।

Leave a Reply