पुलिस प्रशासन को व्यापारी व आम जनता की जान-माल की सुरक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए- बजरंग गर्ग
सरकार व पुलिस प्रशासन को अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ कर उनको पक्का चीरा लगाने का काम करना चाहिए- बजरंग गर्ग
प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढ़ने के कारण युवा नशे व अपराध की दलदल में धंसता जा रहा है- बजरंग गर्ग
हिसार- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने पत्रकार वार्ता के उपरांत व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा तोशाम का जो बच्चा मनोज कुमार का पुत्र राघव किडनैप हुआ था उसे बरामद करना सराहनीय कदम है। व्यापार मंडल इसका स्वागत करता है। श्री गर्ग किडनैप हुए मनोज कुमार के बेटे राघव के घर जाकर उनसे बातचीत की और आगे हर प्रकार का सहयोग करने का आश्वासन दिया । बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को व्यापारी व आम जनता की सुरक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने की जरूरत है। सरकार को अपराधियों के खिलाफ जोरदार अभियान छेड़ते हुए उनका पक्का इलाज चाहिए ताकि कोई भी अपराधी अपराध करने की हिम्मत ना कर सके जबकि प्रदेश के व्यापारी व आम जनता में भय माहोल है। बजरंग गर्ग ने कहा कि जब तक हरियाणा में व्यापारी व उद्योगपति सुरक्षित नहीं होगा तब तक व्यापार व उद्योग का बढ़ना नामुमकिन है। हर प्रदेश की तरक्की व्यापार व उद्योग पर निर्भर करती है जिस प्रदेश में व्यापार व उद्योग पिछड़ जाता है वह राज्य कभी तरक्की नहीं कर सकता। हरियाणा में व्यापार बढ़ने से लाख लोगों को रोजगार मिलेगा जिससे बेरोजगारी दूर होगी। बेरोजगारी के कारण लगातार युवा नशे की दलदल में धंसते जा रहे हैं। नशे के बढ़ने के कारण भी अपराध को बढ़ावा मिल रहा है। अपराध को रोकने और व्यापारी व आम जनता की जान-माल की सुरक्षा के लिए व्यापार मंडल सरकार व पुलिस प्रशासन को हमेशा ही सहयोग करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। बजरंग गर्ग ने कहा की सरकार को व्यापार उद्योग को बढ़ावा देने के लिए व्यापारी व उद्योगपतियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा व रियायतें देनी चाहिए और जीएसटी मैं सरलीकरण करके जीएसटी की दरों में ज्यादा से ज्यादा छूट देने की जरूरत है। ताकि जनता को महंगाई से राहत मिल सके और प्रदेश में व्यापार व उद्योग को बढ़ावा मिले जिससे सरकार को पहले से ज्यादा राजस्व की प्राप्ति भी होगी। इस अवसर पर पीड़ित बच्चे के पिता मनोज कुमार बंसल, दादा सज्जन कुमार बंसल, चाचा पंकज कुमार बंसल, व्यापार मंडल प्रधान जोगेंद्र मलिक जगदीश गर्ग, राजेश, राम गोपाल शर्मा, पवन शर्मा, राजेंद्र सिंह, गोशाला प्रधान नरेंद्र लालदाश, अग्रवाल संगठन महासचिव सत्यप्रकाश आर्य आदि व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।

Leave a Reply