शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने शहर में सौंदर्यकरण कार्यों की आधारशिला रखी
हिसार, 8 मार्च : शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने शिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर वासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी है। उन्होंने उपायुक्त एवं जिला नगर आयुक्त प्रदीप दहिया के साथ सबसे पहले सैन्य छावनी के समीप हिसार शहर में एंट्री करने से पहले अशोक द्वार का शिलान्यास किया। इस द्वार के निर्माण कार्य पर लगभग 3 करोड़ 41 लख रुपए की लागत आने का अनुमान है। इसके उपरांत निकाय मंत्री ने तोशाम रोड पर आईटीआई के समीप के चौक के सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस चौक पर शंख का मॉडल बनाया जाएंगा, जिसको बनाने में लगभग 12.76 लाख रूपये की लागत आएंगी। इसी प्रकार से ताऊ देवीलाल टाउन पार्क के अपग्रेडेशन एवं रिनोवेशन कार्यों का भी शिलान्यास किया गया। अपग्रेडेशन एवं रिनोवेशन कार्यों पर लगभग 8 करोड रुपए की लागत आएगी। अगले एक वर्ष की अवधि में टाउन पार्क का कायाकल्प कर दिया जाएगा। उन्होंने शहर में 33 नए बस क्यू शेल्टर स्थापित करने के कार्य की आधारशिला भी रखी। शेल्टर बनाने पर लगभग 3 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत आएगी और यह कार्य वर्ष 2024 में ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने स्थानीय टाउन पार्क से ट्रक माउंटेड वॉटर स्प्रिंकलर यानी एंटी स्मोक गन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रदूषण की स्थिति से नागरिकों को निजात दिलाएगा। इससे बड़े पौधों पर जमी धूल मिट्टी को भी धोया जा सकेगा। इसकी क्षमता 10 किलो लीटर पानी की होगी। इस पर लगभग 45 लाख रुपए की लागत आई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सफाई वाहनों को भी रवाना किया।
Leave a Reply