हिसार, 8 मार्च : डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने शुक्रवार को नलवा हल्के के विभिन्न गाँवों में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने गाँव डाया में एससी चौपाल के निर्माण कार्य और गाँव हरिता में सर छोटु राम चौपाल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों को संबोधित किया और प्रदेश-केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे जानकारी सांझी की। इसी प्रकार से डिप्टी स्पीकर ने गाँव कैमरी में चंडीगढ़ व यादव धर्मशाला, स्याहड़वा में बीसी चौपाल तथा तलवंडी रुक्का में विभिन्न गलियों का शिलान्यास किया। उन्होंने सभी गांवों में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने के उपरांत लोगों की समस्याएं भी सुनी और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समस्या के निवारण की दिशा में जरूरी हिदायत दी। कई समस्याओं का निपटान मौके पर ही किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन अजय गावड, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोशन लाल, पंचायती राज से वीरेंद्र सिवाच, गांव हरिता के सरपंच रमेश फौजी, प्रतिनिधि राजेंद्र बुगालिया, ओमप्रकाश पटवारी सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे।
Leave a Reply