61 वर्षीय सीनियर खिलाड़ी का कमाल!

Home » 61 वर्षीय सीनियर खिलाड़ी का कमाल!

आठवीं बार इंटरनेशनल टाइटल जीता, टैनिस के जुनून का दूसरा नाम है कुलदीप दलाल

हिसार, 12 अप्रैल (देवेन्द्र उप्पल):  हिसार के रहने वाले 61 वर्षीय कुलदीप दलाल, लॉन टेनिस के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने अहमदाबाद में विगत दिवस आयोजित इंटरनेशल मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में प्रथम स्थान हासिल किया है। वे अब तक 30 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिनमें से 8 बार अव्वल रहे और 5 बार द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्री दलाल युवा खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं, क्योंकि उन्होंने 49 वर्ष की आयु में खेलना शुरू किया था। 12 वर्ष के कड़े परिश्रम से विश्व स्तर पर पहुंच गए हैं। डबल्स में मुम्बई के संजय कुमार उनके पार्टनर हैं। उनकी खूबी यह है कि ये पर्वतारोही भी हैं, बैडमिंटन में उन्होंने अण्डेमान का प्रतिनिधित्व किया और शूटिंग वालीबाल के भी अच्छे खिलाड़ी हैं। 

श्री दलाल रक्षा विभाग में सीनियर आडिटर रह चुके हैं और अब नए खिलाडिय़ों को निशुल्क प्रशिक्षण देना चाहते हैं ताकि युवा खिलाड़ी उनके अनुभव का लाभ उठा सकें। श्री दलाल गुजवि के टेनिस कोर्ट में प्रेक्टिस करते हैं। विश्व में उनका 219वां और भारत में 7वां रैंक है। वे भारत का प्रतिनिधित्व नेपाल व थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी कर चुके हैं।

बढ़ती आयु के साथ श्री दलाल का उत्साह और अभ्यास भी बढ़ा रहा है। युवा वर्ग में पनपती नशे की आदत से वे बहुत व्यथित हैं और उन्हें खेलों के प्रति रूचि लेने का आग्रह करते हैं। जितनी कम आयु में खेल का अभ्यास शुरू किया जाए उतना अच्छा है। 49 वर्ष में खेल शुरू करके केवल 12 वर्ष में उन्होंने इतनी उपलब्धियां हासिल की है और यदि किशोर अवस्था में उन्होंने कोई गेम शुरू की होती तो ओलम्पिक तक आसानी से पहुंचते। परंतु देर आयद दुरूस्त आयद!

Leave a Reply

Your email address will not be published.