जिसके अंतर्गत कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय व शिक्षकों के प्रति अपने भाव व्यक्त करते हुए शिक्षकों को उनके सहयोग व मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद किया। विद्यालय की गत वर्षो की परंपरा के अंतर्गत कक्षा बारहवीं कला संकाय के *हिमांशु* मिस्टर इंटेलेक्चुअल व वाणिज्य संकाय से *यशस्वी* मिस इंटेलेक्चुअल चयनित हुई। विद्यालय जीवन के ओवरऑल परफॉर्मेंस के आधार पर कक्षा बारहवीं वाणिज्य संकाय से *वंश ठकराल* मिस्टर वर्सेटाइल एवं विज्ञान संकाय से *कोमल*, मिस वर्सेटाइल चुने गए। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या श्रीमती गीता मेहता ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सूझबूझ और समझदारी से सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी, जीवन के इस अगले चरण में नई ऊँचाइयों को छूने के लिए तैयार रहें व अपनी मेहनत से अपने-अपने फील्ड में उत्कृष्टता हासिल करें। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट के साथ किया गया।
श्री काली देवी विद्या मंदिर, हांसी में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए *ब्लेसिंग सेरेमनी* का आयोजन किया गया।

Leave a Reply