फतेहाबाद, 16 मार्च : भारतीय जनता पार्टी की ओर से सिरसा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद डॉ.अशोक तंवर शनिवार को फतेहाबाद पहुंचे। इस दौरान उनका जगह-जगह पर स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले गांव भोडा में प्रवेश करने पर तंवर का स्वागत किया। इसके बाद विधायक दुड़ाराम के नेतृत्व में लघु सचिवालय के सामने स्वागत किया गया यहां से विधायक के साथ अशोक तंवर खुली गाड़ी में सवार हुए और लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे के लिए रवाना हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटों को जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालने का काम करेंगे। आज पूरा देश मोदी मय हो चुका है। जनता बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही है ताकि भाजपा के पक्ष में मतदान करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मोहर लगा सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर पर मजबूत है। संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत सिरसा लोकसभा क्षेत्र में भी भाजपा रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी होगी।
भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार फतेहाबाद पहुंचे अशोक तंवर, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

Leave a Reply