हिसार, 22 अप्रैल : सैक्टर 16-17 स्थित स्मॉल वंडर पब्लिक स्कूल प्रांगण में अर्थ डे के उपलक्ष्य में एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा आठवीं से लेकर कक्षा दसवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर बच्चों ने स्लोगन आदि द्वारा सैक्टर 16-17 में रैली निकाली। बच्चों ने आस-पास के लोगों को अर्थ डे पर लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने को आह्वान किया जिससे हमारी धरती का तापमान कम रहें। बच्चों ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण भी किया। अंत में प्राचार्या श्रीमती कमलेश भाकर तथा स्कूल प्रबंधक श्री विनोद कुमार अरोड़ा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
स्मॉल वंडर पब्लिक स्कूल में अर्थ डे पर निकाली जागरूकता रैली

Leave a Reply