हिसार, 18 अप्रैल : कर्म कल्याणी संगठन ने भगवान राम के जन्म उत्सव पर खीर का भंडारा लगाकर लोगों में राम जन्म की खुशियां बांटी। संस्था की संस्थापिका कोमल, मौसमी एवं सीमा भुटानी ने बताया कि संस्था समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करती रहती है। रामनवमी पर भगवान राम का जन्म हुआ था। राम भक्त बेसब्री से इस दिन का इंतजार करते हैं। मीनाक्षी व संगीता ने बताया कि यह त्योहार 9 दिवसीय चैत्र नवरात्रि के समापन का प्रतीक है और विभिन्न समुदायों के बीच एकता और सद्भाव को बढ़ावा देता है। सीमा सुरेन, संजना महत्ता ने बताया कि महानवमी के दिन देवी दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का अंत किया था। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर गीतू बांगा सविता, सुमन सुखीजा, नीता संगीता, शशि, दिव्या, अंजू, मंजू आदि महिलाएं भी उपस्थित रही।
रामलला के जन्मोत्सव पर लगाया भंडारा

Leave a Reply