हिसार, 28 अप्रैल : हरियाणा के मुख्यमंत्री और हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने आदमपुर के भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया ने यह सूचना आज जारी की। भव्य बिश्नोई ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा- ‘मैं हरियाणा प्रदेश के युवाओं को भरोसा दिलाता हूं कि मैं उनकी आवाज़ बनूंगा और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा।
भव्य बिश्नोई प्रदेश युवा मोर्चा के प्रभारी नियुक्त

Leave a Reply