सरदार सुखसागर सिंह हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भूमि अधिग्रहण मुक्ति विभाग के चेयरमैन नियुक्त

सरदार सुखसागर सिंह हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भूमि अधिग्रहण मुक्ति विभाग के चेयरमैन नियुक्त

हिसार, 28 अप्रैल : हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जत्थेदार सरदार सुखसागर सिंह को कमेटी के भूमि अधिग्रहण मुक्ति विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उन्हें कमेटी अध्यक्ष द्वारा यह जिम्मेवारी दी गई। कमेटी प्रमुख शासन सचिव की ओर से उन्हें नियुक्ति संबंधी पत्र दिया गया। इसके साथ ही कमेटी की ओर से स. सुखसागर के साथ कार्य करने हेतु दो सदस्यों गुरुमीत सिंह सिवान व प्रकाश सिंह साहूवाल को भी नियुक्त किया गया है। स. सुखसागर ने कहा कि वे हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य के तौर पर अपने दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कर रहे हैं। अब कमेटी की ओर से उन्हें यह नई जिम्मेवारी दी गई है जिसे वे बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधन व भूमि अधिग्रहण मुक्ति सहित अन्य मामलों के संबंध पूरी गंभीरता के साथ कार्य किया जाएगा तथा भूमि अधिग्रहण मुक्ति संबंधी जो भी मामले होंगे उनका प्राथमिकता के साथ निपटान करवाया जाएगा। उन्होंने हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को उन्हें यह पद सौंपे जाने के लिए आभार जताया और विश्वास दिलाया कि उनकी उम्मीदों के अनुरूप ही गुरुद्वारा प्रबंधन व भूमि अधिग्रहण संबंधी मामलों का कार्य पूरी तत्परता से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.