हिसार, 5 अप्रैल : भाजपा चुनाव को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन हालात ऐसे हैं कि उसको चुनाव लड़वाने के लिए अपनी पार्टी में नेता ही नहीं मिले। इसलिए भाजपा उधार के प्रत्याशियों के सहारे चुनाव लड़ रही है। इसका उदाहरण हिसार से प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला, कुरुक्षेत्र से प्रत्याशी नवीन जिंदल, सिरसा के प्रत्याशी अशोक तंवर हैं। यह बात इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने गांव किरमारा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में सबसे अधिक नुकसान किसानों, युवाओं को उठाना पड़ा है। सुनैना चौटाला ने कहा कि केवल इनेलो ने ही किसानों और युवाओं के हितों से कभी कोई समझौता नहीं किया। इसलिए जनता आगामी लोकसभा चुनाव में देश व अपने बच्चों के भविष्य को देखकर वोट करने का काम करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में आने वाला समय इनेलो का है। इस अवसर पार्टी जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमा जाखड़, सुशीला गोदारा, सुनीता सभ्रवाल, बलराज सभ्रवाल, कलीराम खेदड़, विकास श्योराण, सुभाष किरमारा, युवा हलका प्रधान मनीष किरमारा, कृष्ण किरमारा, आनंद किरमारा, संदीप नायक किरमारा, सुरेंद्र छिम्पा किरमारा, मदन किरमारा, भीम छिम्बी, राजेश किरमारा, सुमित किरमारा, मंगल धानक किरमारा व राममेहर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि पर टाऊन पार्क में सर्वधर्म सभा का आयोजन 6 अप्रैल को : रमेश चुघ
हिसार, 5 अप्रैल : इनेलो प्रवक्ता रमेश चुघ ने आज एक बयान जारी कर बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जननायक ताऊ देवीलाल की 23 वीं पुण्यतिथि पर 6 अप्रैल को प्रात: 7 बजे स्थानीय टाऊन पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई धर्म के धर्माचार्य किसानों व गरीबों के मसीहा ताऊ देवीलाल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। यह जानकारी देते हुए पार्टी के जिला प्रवक्ता रमेश चुघ ने बताया कि इस मौके पर पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता ताऊ देवीलाल के आदर्शों तथा उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालेंगे।
Leave a Reply