हिसार, 5 अप्रैल : मनोहर मोर्चा कोर कमेटी हरियाणा की विशेष बैठक हिसार के पंजाबी भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित मनोहर मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष ढींगड़ा ने सभी मोर्चा सदस्यों को आगामी 5 मई को मनोहर मोर्चा के स्थापना दिवस व पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी के जन्मदिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के लिए संगठन सदस्यों से चर्चा की व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कार्यक्रम की रुपरेखा तय करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनोहर मोर्चा के सदस्य 5 मई के कार्यक्रम को पूरे जोश के साथ सफल बनाएंगे। संगठन के महासचिव अशोक गांधी ने बैठक का संचालन किया। हिसार के जिलाध्यक्ष डॉ हेमन्त आहुजा व जिला महासचिव अमित धवन ने सभी मोर्चा सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर गुलशन कथूरिया, ब्रह्म नागपाल, पूर्व पार्षद उमेद खन्ना, अशोक असीजा, अजीत असीजा, विजय नागपाल, डॉ संजय मुंजाल, सतीश भूटानी, गगन ओबराय, महेंद्र ठकराल, शाम लाल गर्ग, नवीन मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply