हिसार ब्रांच ऑफ एनआईआरसी ऑफ़ आईसीएआई का सीए अमित छाबड़ा को सर्वसम्मति से चेयरमैन चुना गया

हिसार, 29 फरवरी : हिसार ब्रांच ऑफ एनआईआरसी ऑफ़ आईसीएआई का सर्वसम्मति से चुनाव कर सीए अमित छाबड़ा पुत्र मदन लाल छाबड़ा को चेयरमैन चुना गया। ब्रांच के सभी मैम्बरों ने सीए अमित छाबड़ा को चेयरमैन नियुक्त करने पर बधाई दी। हिसार ब्रांच ऑफ एनआईआरसी ऑफ़ आईसीएआई के चेयरमैन सीए अमित छाबड़ा ने कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें चेयरमैन सीए अमित छाबड़ा, वाइस चैयरमेन सीए अमन बंसल, सेक्रेटरी सीए प्रतीक आर्य व कोषाध्यक्ष सीए विशेष भारद्वाज को नियुक्त किया गया है। चैयरमेन सीए अमित छाबड़ा ने बताया कि यह कार्यकाल हमें एक साल के लिए मिला है और 1988 से लेकर अभी तक सबसे कम उम्र का मुझे चैयरमेन चुना गया है। चैयरमेन सीए अमित छाबड़ा ने कहा कि सभी मेम्बरों का कार्यकारिणी में पद ग्रहण करने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व चैयरमैन परमजीत सिंह, सीए पवन मित्तल, सीए राजदीप श्योराण, सीए तरुण वलेचा, सीए ललित ग्रोवर, सीए साहिल कंसल, सीए सुनील गोदारा, सीए अंकित सिंगल, सीए दीपक चावला, सीए संदीप महतानी, सीए संजीव सिवाच, सीए विकास गर्ग, सीए रजत कुकरेजा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.