अग्रसैन भवन में स्वास्थ्य एवं अध्यात्म प्रयोगशाला 25 से

हिसार, 24 जनवरी : ब्रह्मलीन ह्रदयनारायण (योगीजी) की प्रेरणा से संचालित तप सेवा सुमिरन की सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रयोगशाला बदरी नारायण सेवाग्राम मेरठ से पधारे डॉ. गोपाल शास्त्री के सान्निध्य में 25 से 31 जनवरी तक अग्रसैन भवन में स्वास्थ्य एवं अध्यात्म प्रयोगशाला का आयोजन किया जाएगा। प्रयोगशाला में भाग लेने वालों को रजिस्ट्रेशन करवाना जरुरी है।
       यह जानकारी देते हुए साधक सत्यनारायण शर्मा एडवोकेट ने बताया कि कैंप में मानसिक शांति, अपचन, गैस, कबजियत, एसिडिटी, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल वृद्धि से ग्रस्त होकर डायबिटीज, बलडप्रेशर, हार्ट अटैक, मानसिक तनाव, अनिद्रा, याद्दाश्त कमजोर होना, डिप्रेशन, भय, चिंता व चिड़चिड़ापन आदि का इलाज किया जाएगा। डॉ. गोपाल शास्त्री का कहना है कि भोजन को दवा बना लो वरना दवा भोजन बन जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंप में रोजाना प्रात: आठ बजे योगासन, ध्यान, प्रार्थना, प्रवचन, प्रात: साढ़े दस बजे सूप/जूस, प्रात: साढ़े गयारह बजे प्रश्रोतर-अनुभव, दोपहर एक बजे भोजन-विश्राम, सायं तीन बजे अल्पाहार, सायं साढ़े तीन बजे ध्यान, भजन, प्रवचन के बाद सायं छह बजे भोजन-व्यक्तिगत परामर्श का कार्यक्रम होगा।  

– संपर्क:
 9416164702

Leave a Reply

Your email address will not be published.