लगातार दूसरी बार जिला मीडिया प्रमुख की जिम्मेवारी मिलना सौभाग्य की बात : राजेन्द्र सपड़ा-नवनियुक्त मीडिया प्रमुख ने जताया जिला अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार-

लगातार दूसरी बार जिला मीडिया प्रमुख की जिम्मेवारी मिलना सौभाग्य की बात : राजेन्द्र सपड़ा-नवनियुक्त मीडिया प्रमुख ने जताया जिला अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार-

हिसार। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने उन्हें फिर से यह जिम्मेवारी दिए जाने को सौभाग्य बताया है। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्षा एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनके कार्य में जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे उनके आभारी हैं।
राजेन्द्र सपड़ा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी व जिला प्रभारी जवाहर सैनी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने उन्हें फिर से जिला मीडिया प्रमुख की जिम्मेवारी दी है। इससे पहले वे पिछली कार्यकारिणी में भी इसी पद पर थे। लगातार दूसरी बार मीडिया प्रमुख की जिम्मेवारी देकर पार्टी ने एक छोटे से कार्यकर्ता को जो सम्मान दिया व विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने नई नियुक्ति पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, जिला प्रभारी जवाहर सैनी, जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है।
राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की विचारधारा से प्रेरित होकर राजनीति में प्रवेश किया था। वे पार्टी का सदस्य बनकर कार्य करते रहे। इससे पहले वर्ष 2004 से लेकर 2011 तक लगभग 8 वर्ष जिला मीडिया प्रमुख के पद पर लगातार कार्य किया। वर्ष 2005 में पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के हिसार प्रवास के दौरान पत्रकार वार्ता करवाने व सन 2009 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान हिसार रैली में मीडिया प्रमुख रहते हुए सफल मीडिया प्रबंधन का कार्य किया। इसके अलावा वर्ष 2012 से 2019 तक जिले में विभिन्न पदों पर कार्य किया। इससे पहले ओमप्रकाश धनखड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वर्ष 2020 में उन्हें फिर से जिला मीडिया प्रमुख की जिम्मेवारी मिली और सांसद नायब सिंह सैनी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद फिर से जिला मीडिया प्रमुख का पद मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.