छुपी मुस्कान फाउंडेशन ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के साथ मनाया रंग बरसे कार्यक्रम

छुपी मुस्कान फाउंडेशन ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के साथ मनाया रंग बरसे कार्यक्रम

हिसार, 20 मार्च : छुपी मुस्कान फाउंडेशन द्वारा मिडटाउन ग्रैंड में रंग बरसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मिडटाउन के स्वामी राकेश अग्रवाल ने किया। संस्था के पदाधिकारी आशीष लावट और नीलम सूंडा ने बताया कि रंग बरसे का मुख्य उद्देश्य समाज में जात-पात ऊंच-नीच के भेदभाव को खत्म करना था और झुग्गी झोपड़ी वाले जो भी लोग हैं, उन्हें समाज की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करना है। कार्यक्रम में शहर की अनेक संस्थाओं से जुड़े लोगों नर भाग लिया। सभी लोग रंग-भेद भूलकर रंग बरसे के रंग में मिल गए। कार्यक्रम में उर्मिल बूरा, पूजा लावट, आदिल चहल, सतीश दुग्गल, नीना चावला, ज्योति ग्रोवर, ममता गोयल, सुमन दुग्गल, रम्मी गुप्ता, कुसुम जैन, सीमा यादव, अनुपमा अग्रवाल, वीना गुलजार, डॉक्टर अनूप गोयल के अलावा अनेकों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.