हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची प्रकाशितमतदाता सूची में त्रुटियों को दूर करने के लिए 3 जनवरी तक जमा करवाई जा सकती हैं दावे/आपत्तियांहिसार, 01 जनवरी।

Home » हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची प्रकाशितमतदाता सूची में त्रुटियों को दूर करने के लिए 3 जनवरी तक जमा करवाई जा सकती हैं दावे/आपत्तियांहिसार, 01 जनवरी।

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के चुनाव के दृष्टिगत रूल 11 के तहत मतदाता सूची में त्रुटियों को दूर करने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है।
यह जानकारी देते हुए निर्वाचक अधिकारी सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) जयवीर यादव ने बताया कि मतदाता सूची को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है और साथ ही दावे/आपत्तियां प्राप्त करने के लिए स्थान चयनित कर दिए गए है। विधानसभा क्षेत्र हांसी (शहरी व ग्रामीण) के लिए तहसीलदार कार्यालय हांसी, नारनौंद (शहरी व ग्रामीण) के लिए तहसीलदार कार्यालय नारनौंद, विधानसभा क्षेत्र हिसार, आदमपुर व नलवा (शहरी व ग्रामीण) के लिए हिसार प्रथम के खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी कार्यालय तथा उकलाना व बरवाला के लिए (शहरी व ग्रामीण) उप-तहसीलदार उकलाना कार्यालय को चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी मतदाता को सूची में आई त्रुटियों के संबंध में दावा (फॉर्म नंबर-1 व फॉर्म नंबर-2)/ आपत्ति (फॉर्म 3) सही व सत्यापित रूप से 3 जनवरी 2024 तक भरकर देना होगा, ताकि जारी की गई मतदाता सूची में आई त्रुटियों को दूर किया जा सके। 3 जनवरी को सायं 5 बजे के बाद दावा/आपत्ति को नियमों व शर्तों के अनुसार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.