ससपा ने सोसायटी घोटाले के पीडि़तों का पैसा दिलवाने व दोषी अफसरों पर कार्यवाही को लेकर विधायक जोगीराम सिहाग को सौंपा ज्ञापन- विधायक जोगीराम सिहाग ने मुख्यमंत्री के समक्ष मामला रखने का दिया आश्वासन –

सोसायटी घोटाले के पीडि़तों का पैसा ब्याज सहित लौटाए सरकार : नंद किशोर चावला
हिसार 1 जनवरी : नंदकिशोर चावला राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वजन समाज पार्टी संबंधित तीसरा मोर्चा ने प्रशासक डिस्ट्रिक्ट एवरग्रीन सोसायटी बैंक नजदीक रेलवे फाटक पुल बिजली घर कृष्णा नगर हिसार  में जमा राशि जनता के 24 करोड़ रुपए घोटाला सहकारिता विभाग हरियाणा के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार तरीके से करने वालों के खिलाफ मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम बरवाला विधायक जोगी राम सिहाग को कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन दिया। विधायक जोगीराम सिहाग ने सर्वजन समाज पार्टी संबंधित तीसरा मोर्चा के पदाधिकारियों व खाताधरकों को आश्वासन दिया कि 24 करोड़ रुपए घोटाला की बात शीघ्र मुख्यमंत्री हरियाणा से करुंगा और सहकारिता विभाग के जो भी अधिकारी इसमें दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।
चावला ने विधायक को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जांच अधिकारी सतीश कुमार उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां गुरुग्राम गुडग़ांव ने अपने पत्र क्रमांक 748 दिनांक 9-2-22 में सैक्टर 13 कोठी नंबर 1651  वर्ग गज 605 की बोली दिनांक 11-11-19को 45 लाख रुपए की गई है और  बोली की कीमत में बैंक ड्राफ्ट बोली से पहले एक दिन दिनांक 10-11-19 को बोली दाता ने 15 लाख रुपए  का रिकार्ड में दर्ज किया गया है और बोली के समय उपस्थित रजिस्टर में किसी व्यक्ति की उपस्थित भी दर्ज़ नहीं है और बोली दाता से बोली से पहले सिक्योरिटी भी नहीं ली गई है। कुल 10 बोली देने वालों में तीन बोली दाता डिस्ट्रिक्ट एवरग्रीन सोसायटी बैंक प्रोपर्टी में डिफाल्टर को भी भाग लिया है और  डिफाल्टर पर लाखों रुपए बाकी सोसायटी के है फिर भी बोली देते रहे हैं जिस सरकारी कोठी की मार्केटिंग वैल्यू भी उपायुक्त द्वारा नहीं लगवाई गई है फिर भी सहकारिता विभाग हरियाणा अपने अधिकारियों के खिलाफ  कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।
नंद किशोर चावला ने आरोप लगाया कि प्रशासक डिस्ट्रिक्ट एवरग्रीन सोसायटी ने दिनांक 6-12-17 को 367 आदमियों को 15 करोड़ रुपए का फर्जी लोन ऋण दिया गया है फर्जी लोन ऋण सोसाइटी का होने के कारण किसी भी व्यक्ति से कोई वसूली नहीं की गई है। जनता की जमा राशि का 24 करोड़ रुपए का घोटाला करने वालों को सरकार बचा रही है। चावला ने मांग उठाई कि सर्वजन समाज पार्टी की मांग है कि इस घोटाले के पीडि़त खाताधारकों को उनका पैसा ब्याज सहित तुरंत लौटाया जाए और इस घोटाले में विभाग जो भी अधिकारी शामिल हैं उन पर कानूनी कार्यवाही की जाए।
विधायक को ज्ञापन सौंपते समय रायसिंह वकील संयोजक, राजबीर राज मोर प्रधान भारतीय जनराज पार्टी, सपना मैहता, अशोक माजरा, पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग मैंबर, दर्शना देवी, सुभाष चन्द्र, वीरभान आदि उपस्थित थे।
चित्र परिचय : विधायक जोगीराम सिहाग को ज्ञापन सौंपते ससपा अध्यक्ष नंद किशोर चावला व खाताधारक।

जारीकर्ता
नंन्द किशोर चावला
राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वजन समाज पार्टी,
संबंधित तीसरा मोर्चा
मोबाइल : 9315492002

Leave a Reply

Your email address will not be published.