नई मंडी के मंदिर और स्कूल का विवाद : एडीसी ने किया निरीक्षण 

नई मंडी के मंदिर और स्कूल का विवाद : एडीसी ने किया निरीक्षण 

हिसार, 16 अप्रैल : नई अनाज मंडी के मंदिर में स्थित स्कूल को शिफ्ट करने के विवाद के चलते  एडीसी श्री नीरज ने आज मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मामले का समाधान शीघ्र कर दिया जाएगा। स्कूल की इन्चार्ज श्रीमती नीलम और मंदिर के प्रधान श्री अशोक गुप्ता के भवन की तोडफ़ोड़ के आरोप- प्रत्यारोप जारी हैं। मंडी के व्यापारी और बजरंग दास गर्ग इस स्कूल को शिफ्ट करने की मांग कर चुके हैं। श्रीमती नीलम का कहना है कि उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.