हिसार, 16 अप्रैल : हिसार जिले में सीएम फ्लाइंग ने गेहूं की कालाबाजारी रोकने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। इसी संदर्भ में मंगलवार सुबह हांसी क्षेत्र के गांव भाटला में गेहूं के अवैध भंडारण को लेकर सीएम फ्लाइंग ने दो फर्मों के गोदामों पर छापेमारी की। जहां पर काफी मात्रा में गेहूं पड़ा मिला। टीम ने दोनों फर्मों पर करीब 3 लाख 93 हजार 340 जुर्माना भी लगाया। सीएम फ्लाइंग की टीम में एएसआई राकेश कुमार व एएसआई सुरेंद्र कुमार शामिल रहे। वही मार्केट कमेटी हांसी से सचिव रामकुमार लोहान व मंडी सुपरवाइजर सैलेन्द्र कुमार टीम में शामिल रहे। सीएम फ्लाइंग हिसार की टीम ने हांसी पुलिस को साथ लेकर गांव भाटला के कोल्ड स्टोरेज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहा पर चंदू लाल मनोज कुमार ट्रेडर्स बरवाला द्वारा मौका पर 2200 क्विंटल गेहूं अवैध रूप से भंडारण किया हुआ पाया गया।
Leave a Reply