हांसी, 17 अप्रैल : सरोखी गांव में सड़क पार करते समय 61 साल के बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी देते हुए घायल बुजुर्ग रमेश के भाई नानूराम ने बताया कि टक्कर लगते ही रमेश सड़क पर गिर गया और जिसके बाद आसपास के लोग उसे सोरखी सीएचसी अस्पताल लेकर गए। रमेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हांसी के नागरिक अस्पताल भेज दिया। हांसी के नागरिक अस्पताल में उपचार करने के बाद भी रमेश की हालत काफी गंभीर थी, जिस कारण उसे हिसार रेफर कर दिया गया।
Leave a Reply