हिसार, 3 फरवरी : नगर के सभी श्याम मंडलों की संयुक्त बैठक अग्रसेन भवन में सर्व श्याम मंडल हिसार के प्रधान दीपक गर्ग झज्जर वाले व समाजसेवी एन.के. गोयल की संयुक्त अध्यक्षता में हुई जिसमें अनेक श्याम मंडलों से जुड़े श्याम प्रेमियों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित श्याम भक्तों ने कहा कि नगर में श्याम जागरण तो अनेक होते रहते हैं किंतु श्याम कथा कई सालों से नहीं हुई इसलिए सभी ने एकमत से निर्णय लिया कि अप्रैल माह के पहले सप्ताह में अग्रसेन भवन में श्याम कथा करवाई जाएगी जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक साध्वी सुजाता कृष्ण चंद्र देव श्याम कथा करेंगी।
बैठक में श्याम प्रेमी दुनीचंद गोयल, संजय डालमिया, सज्जन गुप्ता, श्री श्याम सेवा परिवार के प्रधान सुरेंद्र बागड़ी, श्री श्याम संग परिवार के प्रधान अनिल तनेजा, श्री श्याम दर्शन परिवार के प्रधान देवेंद्र गर्ग, श्री श्याम कुटीर संघ हिसार के प्रधान अभिमन्यु बंसल, श्री श्याम हनुमान दीवाने सेवा मंडल हिसार के प्रधान आशुतोष परुथी, श्री श्याम बालाजी सेवादार मंडल हिसार के प्रधान सुरेंद्र बालान के अलावा गजानंद गर्ग बजरंग गंगवा, अनिल सिंगला, अतुल बागड़ी, सोनू बंसल, प्रवीण सहारण, संदीप बिंदल, नमन बंसल, रोहन गोयल, पीयूष तनेजा, रमेश जिंदल, ओमप्रकाश गोदारा, नवीन बंसल सहित अनेक श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन : अग्रसेन भवन में हुई श्याम मंडलों की बैठक में उपस्थित श्याम प्रेमी।
*-संपर्क:*
9416265977

Leave a Reply