चंडीगढ़, 11 मार्च : पूरे प्रदेश में भवनों के नक्शे अप्रूव करने वाला हरियाणा बिल्डिंग प्लान अपू्रवल सिस्टम का पोर्टल पूरी तरह ठप्प पड़ा है । जिस कारण पूरे प्रदेश में अर्बन लोकल बॉडीज़ विभाग व टाउन एन्ड कंट्री प्लानिंग विभाग के तहत सभी नब्बे शहरों के अंतर्गत न तो भवनों के नक्शे सबमिट हो रहे हैं और न ही सबमिट हुए भवनों के नक्शे अप्रूव हो पा रहे हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने मुख्यमंत्री व महा निदेशक शहरी निकाय विभाग को ईमेल भेज कर तत्काल पोर्टल सुचारु कराने की मांग की है । कपूर ने बताया कि पिछले तीस दिन से होबपास पोर्टल ठप्प है। किसी को अपने भवन का निर्माण कार्य शुरु करना है, किसी को बैंक से लोन लेना है, नक्शे अपू्रव कराने के लिए लोग भटक रहे हैं। कहीं कोई सुनने वाला नहीं है। इस संबंध में ईमेल द्वारा शिकायतें करने पर संबंधित अधिकारी जवाब तक नहीं देते न ही समस्या हल की जा रही है। फोन तो कोई पिक ही नहीं करता।
Leave a Reply