हांसी, 11 मार्च : हरियाणा के छोरे देश विदेश में अपने प्रदेश का नाम रोशन करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते है, खेल कोई भी हो हरियाणा हमेशा पदक जीतने में अग्रणी रहता है। दिल्ली में एशियन स्र्पोट फे डरेशन द्वारा आयोजित नेशनल लेवल बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हंासी के जूनियर और सीनियर गु्रप में रोहन व नवीन ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कई प्रदेश के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। हांसी के रोहन ने 65-70 किलो भार वर्ग में सीनियर व जूनियर दोनों गु्रपों में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता, वहीं हांसी के नवीन ने 80-85 किलो भार के सीनीयर गु्रप में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। इस प्रतियोगिता में जीतने के बाद मिस्टर इंडिया के खिताब से नवाजा। हांसी आने के बाद दोनों खिलाडिय़ों नवीन व रोहन का फ लमालाओं से भव्य स्वागत किया, और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हरियाणा के दो लालों ने बॉडी बिल्डिंग में जीते गोल्ड मेडल

Leave a Reply