रोहतक, 18 फरवरी। मेरी आवाज सुनो संगठन की ओर से 19 फरवरी को स्थानीय दिल्ली बाईपास के नजदीक पार्क क्वीन होटल में सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार का विषय भारत में वर्ष 1991 के आर्थिक सुधारों का आंकलन है। यह जानकारी आयोजक एडवोकेट अमित काजल ने दी। उन्होंने बताया कि सेमिनार में हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह मुख्य वक्ता होंगे। जबकि अध्यक्षता राजनीतिक विश्लेषक डा. सतीश त्यागी करेंगे। इस अवसर पर जाट कॉलेज रोहतक की एसोसिएट प्रोफेसर डा. मुनीष नांदल व नेहरू युवा केंद्र हिसार के रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर नरेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि होंगे।
नोटः इस सेमिनार की कवरेज के लिए सभी पत्रकार व छायाकार सादर आमंत्रित हैं।
स्थानः होटल पार्क क्वीन, नजदीक दिल्ली बाईपास
समयः दोपहर 12ः30 बजे
निवेदक
एडवोकेट अमित काजल

Leave a Reply