हिसार, 16 अप्रैल : प्राचीन मां चण्डके देवी मंदिर में नवरात्रों के अवसर पर आयोजित किए गए विशाल भव्य जागरण व भंडारे में हरियाणा से ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। बरवाला के पूजा सांवरिया जागरण ग्रुप के सुशील गर्ग, पूजा व प्रिंस गोयल लहरागगा सहित कई कलाकारों व गायकों ने भजनों के माध्यम से समां बांध दिया। उन्होंने अपने मधुर कंठ से मां चण्डके देवी व अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान किया। मां चण्डके देवी सेवा समिति के प्रधान जगदीश तायल, महंत आनंद शास्त्री, सुनील नारंग व बिजेंद्र किनाला ने बताया कि नवरात्रों में मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और अटूट भंडारा चलाया गया। रात्रि जागरण में श्रद्धालुओं की भीड़ का कोई पारावार नहीं रहा। पूजा, भंडारे व रात्रि जागरण में स्वामी कृष्णानंद जी महाराज खरड़ अलीपुर, स्वामी जयदेव गिरी जी महाराज किनाला, सतबीरानंद महाराज, माउंट एवरेस्ट विजेता अनीता कुंडू, दीपक गर्ग श्याम भगत झज्जर वाले, जिला पार्षद कर्मकेश कुंडू, एन. के. गोयल श्यामभक्त, महंत गोकुलदास श्याम मंदिर हिसार, कारगिल योद्धा दीपचंद, मास्टर चांदीराम, पूर्व सरपंच दलबीर सिंह, कीर्तिरतन शर्मा, उग्रसेन सेठ, कुलदीप सिंह, अजय कोच, संदीप मलिक, एडवोकेट आशीष जैन, सुनील तायल व सुमित राड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पंचग्राम के सरपंच, पूर्व सरपंच, नंबरदार व संत-महात्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
प्राचीन मां चण्डके देवी मंदिर में विशाल भव्य जागरण व भंडारे में विभिन्न राज्यों से उमड़े श्रद्धालु

Leave a Reply