हिसार, 6 मार्च : सनातन धर्म को लेकर डीएमके सांसद ए राजा का बयान अत्यंत निंदनीय है, जिसका विश्व हिंदू परिषद इसका कड़ा विरोध करती है। यह बात आज विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार विभाग प्रमुख संजीव चौहान ने एक बयान जारी कर कही। बयान में उन्होंने कहा कि डीएमके सांसद ए. राजा ने भारत अखंडता पर सवाल खड़ा किया है और भगवान राम का उपहास किया है। उन्होंने कहा कि डीएमके सांसद ने ऐसा बयान देकर भारत की पहचान को बदनाम करने और भारतीय आस्था का अपमान किया है जिसे सहन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डीएमके सांसद हिंदू भावनाओं और आस्था का अपमान करने के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। संजीव चौहान ने कहा कि डीएमके सांसद ने भारत देश और सनातन धर्म को लेकर जो टिप्पणी की है वह इस देश का अपमान है। संजीव चौहान कहा कि कुछ लोग भारत में रहकर भारत आलोचना करते हैं। ऐसे लोग आस्तीन के सांप है जिनका फन कुचलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति है। जो लोग इसका अपमान करते हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।
Leave a Reply