शिव कॉलोनी में केक काटकर मनाई डॉ. अंबेडकर जयंती

सामाजिक कुरीतियों से दूर रहें : कमलेश राय

हिसार, 15 अप्रैल : ज्योति सावित्री बाई फुले महिला मंच व गरीब बच्चों को शिक्षा दिलवाने में अग्रसर गली क्लासेज संस्था के संयुक्त तत्वाधान में शिव कॉलोनी में डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर व डॉक्टर अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर धूमधाम से अंबेडकर जयंती मनाई गई। मंच की अध्यक्षा कमलेश राय ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष और आज की शिक्षा के महत्व के बारे में अपने विचार रखे और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए चलाई जा रही मुहिम के बारे में बताया। गली क्लासेज संस्था के संचालक अजय ने गरीब बच्चों की दिलवाई जा रही शिक्षा व उनकी उपलब्धियां तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। सावित्री बाई फुले सिलाई केंद्र पर प्रशिक्षण लेने वाली लड़कियों को प्रमाण पत्र व गरीब बच्चों को स्टेशनरी का सामान तथा फल वितरित किए गए।इस अवसर पर भारत का संविधान उद्देशिका भी पढ़ी गई। कार्यक्रम को डॉक्टर मनोज अटवाल, डॉ अनिल अटवाल, डॉक्टर सुरेंद्र, डॉक्टर उदय यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में वेद प्रकाश खिंच्ची, विजय कुमार भोरिया, आशा, शकुंतला बौद्ध, विकास राय, विश्वजीत, शकुंतला गहलोत, पराक्रम राय आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.