हिसार, 21 मार्च : डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी को हरियाणा साहित्य अकादमी हिंदी और हरियाणा का निदेशक नियुक्त किया गया है। डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी डीएवी संस्थाओं के क्षेत्रीय निदेशक प्रसिद्ध शिक्षाविद और साहित्यकार हैं। उनकी नियुक्ति हरियाणा के राज्यपाल द्वारा जारी की गई है, जो तुरंत प्रभाव से प्रभावी होगी। डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने अपनी नियुक्ति का श्रेय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और स्थानीय विधायक कृष्ण लाल मिड्ढा को दिया है। डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी जींद का जाना-पहचाना नाम है, जिन्होंने शिक्षक क्षेत्र में 75 शिक्षण संस्थानों के साथ काम किया है और 44 पुस्तकों की रचना की है। जिनमें से अनेक पुस्तकें साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित हैं। जींद क्षेत्र में शिक्षा तथा साहित्य और समाज सेवा में उनका काफी योगदान रहा है। समाज सेवा के क्षेत्र में लगभग 1000 गरीब कन्याओं की शादियों का रिकॉर्ड उनके नाम है। कोरोना काल में अद्वितीय सेवा करने पर उनका नाम राष्ट्रीय बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। उनके छात्र अनेक ऊंचे पदों पर शोभायमान हैं। उन्होंने कहा कि जींद साहित्यकारों की नगरी है जिसने अनेक इतिहासकार और साहित्यकार के क्षेत्र में नए लोगों का प्रवेश हो तथा लोगों की लिखने और पढऩे में रुचि बने। इस क्षेत्र में कार्य करेंगे तथा हरियाणवी साहित्य को संग्रहित करके विश्व धरोहर के रूप में स्थापित करने का प्रयास करेंगे। उनकी नियुक्ति पर डॉक्टर कृष्ण मिड्ढा, विधायक ने प्रसन्नता प्रकट की और एक सुयोग्य व्यक्ति को पद मिलने पर अपनी बधाई दी। विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष राध कृष्ण चिल्लाना, पूर्व कुलपति डॉ. एके चावला, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान वीरेंद्र सरदार, सरदार गुरजिंद्र ङ्क्षसह, जगदीश आहुजा, कर्मवीर सैनी, फूल कुमार शास्त्री आदि अनेक गणमान्य लोगों ने डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी को बधाई दी है। उधर, डीएवी परिवार के समस्त स्टाफ में खुशी का माहौल है। सबने ढोल-नगाड़े बजाकर डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी की नियुक्ति का स्वागत किया है और हरियाणा के रात्यपाल, मुख्यमंत्री और विधायक का धन्यवाद प्रकट किया है। दयानंद ब्रह्म महाविद्यालय की ओर से सर्वश्री देवेंद्र उप्पल ,प्रमोद लंबा और प्रमोद योगार्थी ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए श्री विद्यार्थी को हार्दिक बधाई दी है।
हरियाणा साहित्य अकादमी हिंदी और हरियाणवी के डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी बने निदेशक

Leave a Reply