नगर परिषद के क्लर्क को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा

नगर परिषद के क्लर्क को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा

हांसी, 21 मार्च : नगर परिषद के क्लर्क के पद पर कार्यरत भूप सिंह को हिसार एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पांच हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है नगर परिषद में भूप सिंह रिश्वत लेकर लोगों की प्रॉपर्टी आईडी का काम करता है। शिकायतकर्ता सुमित कथूरिया की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मोर्चा संभाल भूप सिंह को पांच हजार रुपए के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता सुमित कथूरिया ने बताया उनके प्लॉट की प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर उनसे दस हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी इसलिए भूप सिंह काफी समय से उनका काम नहीं कर रहा था जिससे परेशान होकर उन्होंने भूप सिंह को 19 मार्च को एक हजार रुपए दिए उसके बाद भी उन्होंने लगातार पैसे की मांग की जिसके बाद आज सुमित से पांच हजार रुपए ओर मांगे। सुमित कथूरिया ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार को दी। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नगर परिषद में अपना डेरा डाला जैसे ही सुमित कथूरिया नगर परिषद में भूप सिंह को पैसे देने पहुंचे तो उन्होंने अपने दफ्तर में पैसे नहीं लिए। भूप सिंह ने सुमित कथूरिया को नगर परिषद के सामने नानू उर्फ धर्मबीर चाय वाले की दुकान पर पैसे पकड़ाने को कहा जिसपर सुमित कथूरिया ने कहा मैं उन्हें जानता नहीं आप आ जाओ वहीं पर लेलो। जिसके बाद भूप सिंह को पांच हजार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम में  इंस्पेक्टर जय सिंह, इंस्पेक्टर अजीत सिंह, हैड कांस्टेबल वरिंदर, हैड कांस्टेबल पवन, कांस्टेबल पूजा, अनिल कुमार, जय सिंह मौजूद थे। भूप सिंह को रंगे हाथ पकडऩे के बाद नगर परिषद के बाहर जमावड़ा लग गया। उसी दौरान भारी संख्या में लोग इक्कठे हो गए और एंटी करप्शन ब्यूरो टीम को अपनी शिकायते बताने लगे। उनका कहना था नगर परिषद में बिना पैसे किसी के भी काम नही किए जाते। कुछ लोगों ने नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी राजा राम भी जमकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। लोगों का कहना था कार्यकारी अधिकारी राजा राम लोगों से ढंग से बात तक नहीं करते न ही उनके काम किए जाते। टीम ने उन्हें अपनी शिकायत लिखत में देने को कहा। हांसी नगर परिषद काफी समय से भ्रष्टाचार का अड्डा बनी हुई है। आमजन व पार्षदों द्वारा भी काफी शिकायतें लगाई हुई हंै।

Leave a Reply

Your email address will not be published.