निशुल्क शिक्षा के लिए जेएमसी फ्री स्टडी सेंटर 23 व 31 मार्च को आयोजित करेगा प्रवेश परीक्षा

हिसार, 20 मार्च : निशुल्क शिक्षा हेतु नौवीं, दसवीं व बारहवीं कक्षा में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए 23 मार्च को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बिमल सरोज चैरिटेबल सोसायटी के माध्यम से जैन महावीर चैरिटेबल फ्री स्टडी सेंटर द्वारा निशुल्क प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा में सरकारी व निजी विद्यालय के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। बिमल सरोज चैरिटेबल सोसायटी के ट्रस्टी राजेंद्र प्रसाद जैन ने बताया कि 23 मार्च को नौवीं, दसवीं व बारहवीं कक्षा में निशुल्क प्रवेश के लिए परीक्षा होगी और 31 मार्च को 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि पूरा वर्ष इन बच्चों को अनुभवी व प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा निशुल्क पढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिमल सरोज चैरिटेबल सोसायटी समाज हित व शैक्षणिक कार्यों के प्रति समर्पित है। सभी सेवा कार्य नई दिल्ली की बिमल सरोज चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष बिमल प्रसाद जैन की रचनात्मक सोच के चलते संचालित किए जा रहे हैं। जेएमसी फ्री स्टडी सेंटर की निदेशक मनीषा जैन ने बताया कि इस सेंटर में निशुल्क शिक्षा ग्रहण करके बहुत से बच्चे श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को निशुल्क पढ़ाने के साथ-साथ सरकारी विद्यालयों में लाइब्रेरी की स्थापना, शेड का निर्माण, टॉयलेट का निर्माण व वाटर कूलर की स्थापना में भी जेएमसी फ्री स्टडी सेंटर का विशेष योगदान है। इसके साथ-साथ सर्दियों में बहुत से जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क जूते व जर्सी भी उपलब्ध करवाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.