विकास बिश्नोई शुगर फैड, एडवोकेट सिरस्वा हरको बैंक संघ व गोदारा हाउसिंग बोर्ड फैड के प्रदेश प्रभारी

विकास बिश्नोई शुगर फैड, एडवोकेट सिरस्वा हरको बैंक संघ व गोदारा हाउसिंग बोर्ड फैड के प्रदेश प्रभारी

संजय सेहरा को लगातार दूसरी बार मिली सहकारिता प्रकोष्ठ के हिसार जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी

हिसार, 15 अप्रैल : भारतीय जनता पार्टी ने सहकारिता प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए कई नई नियुक्तियां की हैं। प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पीयूष मेहता ने बताया कि प्रदेश संयोजक हुकम सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से विचार विमर्श कर हिसार निवासी विकास बिश्नोई को सहकारी चीनी मिल संघ (शुगर फैड) के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेवारी, एडवोकेट मनप्रीत सिरस्वा को सहकारी हरको बैंक संघ के प्रदेश प्रभारी तथा सहकारी हाउसिंग फैड के प्रदेश प्रभारी का कार्यभार राजेंद्र गोदारा को सौंपा है। पीयूष मेहता के अनुसार भाजपा नेता संजय सेहरा को लगातार दूसरी बार सहकारिता प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं सहकारिता प्रकोष्ठ के डिजिटल मीडिया प्रभारी एवं समनव्यक की जिम्मेवारी हरीश चौधरी व प्रिंट मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी महेश मेहता को सौंपी है। इन नियुक्तियों पर पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. आशा रानी खेदड़ ने कहा कि पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं की निष्ठा व समर्पण भाव को देखते हुए तथा उनके द्वारा पार्टी संगठन की मजबूती के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए कार्यकर्ताओं को यह कार्यभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.