लुवास के साइंटिस्ट का खुदकुशी मामला 

लुवास के साइंटिस्ट का खुदकुशी मामला 

मानसिक रूप से परेशान था डॉ. संदीप, पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लिया

हिसार, 11 मार्च : लुवास के साइंटिस्ट डॉ. संदीप कुमार गोयल ने रविवार शाम को अपनी 8 साल की बेटी की सर्जिकल ब्लेड से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद संदीप ने भी सुसाइड कर लिया था। बता दें कि संदीप वेटरनरी सर्जरी रेडियोलॉजी ऑफिस में तैनात था। वह मानसिक रूप से तनाव में था। उसके कार्यालय के लोगों ने यह बात बताई थी। हादसे के बाद परिवार सदमे में है। मरने से पहेल साइंटिस्ट ने सुसाइड नोट छोड़ा था। पुलिस ने जांच के लिए सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। संदीप गोयल मूलरूप से जींद जिले के नरवाना का रहने वाला था। संदीप पहले सेक्टर-15 में परिवार के साथ रहता था। कुछ महीने पहले ही वह एचएयू के ओल्ड कैंपस स्थित क्वार्टर में शिफ्ट हुआ था। वहीं, साइंटिस्ट डॉ. संदीप गोयल के परिजनों से मिलकर पुलिस ने अन्य जानकारी भी जुटाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.