हांसी, 25 अप्रैल : हरियाणा धोबी महासभा के प्रदेश महासचिव सुरेश तंवर ने बताया की हांसी के 10 नए धोबी घाट व धुप बारिश से बचाव के लिए एक हाल कमरे की मांग समाज लगभग 9 वर्षों से करता आ रहा है, पर हमें अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। एक तरफ तो हांसी विधायक कहते हैं कि हांसी में 1000 करोड़ का विकास हुया है तो क्या हमारे गरीब समाज के लिए उनके पास ग्रांट नहीं है? क्या हम उनकी विधानसभा में नही आते हैं? हमने भी उन्हें अपने वोट देकर जिताने में सहयोग दिया है। हांसी में हर जाति की धर्मशाला है, सिर्फ धोबी समाज की कोई धर्मशाला नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे पास धोबी घाट के नाम से 26 कनाल 3 मरले जगह है, जिस पर हम संैकड़ों वर्षों से कपड़े धोने का कार्य करते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योजना के तहत 20 लाख की ग्रांट धोबी घाट के नाम से नगर परिषद में आ चुकी है पर वो लग नहीं पा रही है। इसी वजह से समाज के लोगों में विधायक के प्रति भारी रोष है। हांसी का धोबी समाज विधायक से मांग करता है 10 नये धोबी घाट, एक हाल कमरा व समाज की धर्मशाला का निर्माण जल्द से जल्द धोबी घाट की जमीन पर करवाया जाए।
Leave a Reply