हिसार, 27 मार्च : अध्यात्म व सामाजिक सरोकारों से जुड़े भारत माता मंदिर में सात दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समाजसेवी चौ. फतेहचंद जी, माता हरबंस कौर जी एवं श्री विजय शर्मा जी की स्मृति में आयोजित होने वाला यह श्रीराम कथा महोत्सव 1 से 7 अप्रैल तक चलेगा। 1 अप्रैल को सायं 4 बजे एमसी कॉलोनी स्थित भारत माता मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा विभिन्न बाजारों से होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंचेगी। 2 से 6 अप्रैल तक वृंदावन के प्रसिद्ध कथा व्यास पंडित श्री कृष्णशरण शास्त्री जी महाराज हर रोज दोपहर 3.30 बजे से सायं 6.30 बजे तक भगवान श्रीराम का गुणगान करेंगे। 7 अप्रैल को प्रात: 10 बजे जनकल्याण के निमित हवन होगा और दोपहर 12 बजे से अटूट भंडारा शुरू किया जाएगा। मंदिर के संरक्षक अनिल महता ने बताया कि अध्यात्म व देशभक्ति की अलख जगा रहा है। यहां पर समय-समय पर सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर के केंद्र में स्थापित की गई भारत माता की विशाल प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहती है।
Leave a Reply