हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों की जीत में महिलाओं की होगी प्रमुख भूमिका : उषा प्रियदर्शी

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों की जीत में महिलाओं की होगी प्रमुख भूमिका : उषा प्रियदर्शी

केन्द्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं के कल्यपाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 14 मार्च : भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदशी ने कहा है कि मोदी सरकार ने महिलाओं के कल्याण व उनका जीवन स्तर उंचा उठाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई है। इसी की बदौलत महिला वर्ग तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की उत्सुक है। उषा प्रियदर्शी भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। वे यहां लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मंडल व बूथ स्तर की बैठकें लेने आई थीं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जहां महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं चलाई, वहीं महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत का कानून लाकर उनके हित में बड़ा कार्य किया है। इसके लिए महिलाएं प्रधानमंत्री की आभारी हैं और वे केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने के अभियान में लगी है। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने किसी समय राम मंदिर टूटते देखा था लेकिन हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उस पल के साक्षी हैं, जब हमने मंदिर बनते हुए व उसमें भगवान राम लला की आरती होती देखी है। यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के मजबूत नेतृत्व से ही संभव हो पाया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा में जजपा से गठबंधन टूटने का कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि जनता ने नरेन्द्र मोदी को पहले ही तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की ठान रखी है। हम यह कह सकते हैं कि हरियाणा की सभी लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी जीत रही है और इस जीत में महिलाओं की अहम भूमिका होगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी के अलावा हिसार लोकसभा प्रभारी जसविन्द्र कौर व सह प्रभारी राखी मक्कड़, मीडिया प्रदेश संयोजक श्वेता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बरखा, प्रदेश महामंत्री गायत्री देवी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा हिसार सुनीता रेड्डू, भिवानी महेन्द्रगढ़ लोकसभा प्रभारी सरोज सिहाग व मीनू भुटानी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थीं।

ाण के लिए अनेक योजनाएं चलाई

Leave a Reply

Your email address will not be published.