महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में रंगोत्सव धूमधाम से मनाया गया

महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में रंगोत्सव धूमधाम से मनाया गया

हिसार, 22 मार्च : भिवानी रोहिल्ला स्थित महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज भिवानी रोहिल्ला में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर महाविद्यालय चेयरमैन श्री भारत भूषण प्रधान ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्योहार आकर्षक और मनोहर रंगों का त्योहार है। महाविद्यालय डायरेक्टर डॉ नीलम प्रभा ने कहा कि होली एक रंगों का त्योहार है जो हमें जीवन में रंगों का महत्व बताता यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. जो हमें रंगों में अपनी खुशियाँ दिखाता है।महाविद्यालय प्राचार्या डॉ शमीम शर्मा ने छात्राओं को होली की शुभकामनाएं दीं और पूरे उल्लास के साथ छात्राओं के साथ होली मनाई। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा त्योहार है जो हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन की सीमा से बाहर जाकर लोगों को भाई-चारे का संदेश देता है। इस अवसर पर छात्राओं ने होली के विभिन्न गीतों जैसे ‘आज बृज में होली रे रसियाÓ, ‘होलिया में उडे रे गुलालÓ, ‘अरे जा रे हट नटखटÓ, ‘आई होलीÓ, ‘रंग बरसेÓ, ‘प्रेम में राधा नाचेंगीÓ, ‘मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया ख ठीकÓ आदि पर नृत्य करके होली का त्योहार पूरे उल्लास व उमंग के साथ मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.