सोनीपत में शराब कारोबारी की गोलियां मारकर हत्या

सोनीपत, 10 मार्च : सोनीपत में रविवार सुबह शराब कारोबारी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मुरथल के गुलशन ढाबे पर बदमाशों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान गोहाना क्षेत्र के सरगथल गांव के रहने वाले सुंदर मलिक (30) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.