आधार अस्पताल में निश्चेतन चिकित्सकों के लिए सेमीनार आयोजित
हिसार, 10 मार्च : आधार अस्पताल हिसार द्वारा एनेस्थेसिओलोजिस्ट समिति के सहयोग से सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘एनेस्थेटिस्ट के लिए अल्ट्रासाउंड उपयोगÓ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ नीरज नागर ने बताया कि इसप्रकार की कार्यशाला का आयोजन क्षेत्र में पहली बार किया गया है। आधार एनेस्थीसिया टीम के साथ एनेस्थेसिओलोजिस्ट समिति की अध्यक्ष डॉ संगीता गिरधर, सचिव डॉ रेनू छाबड़ा व कोषाध्यक्ष डॉ नीरज नागर सहित क्षेत्र के पचास से अधिक एनेस्थेटिस्ट (निश्चेतन चिकित्सकों) ने हिस्सा लिया। डॉ नागर ने बताया कि यह एक स्किल अपडेट का प्रोग्राम है, अस्पताल में एनेस्थेटिस्ट की बहुत उपयोगी भूमिका होती है। उसे एमर्जेन्सी, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर में बहुत से प्रोसीजर करने होते है, जिसमें अल्ट्रासाउंड का उपयोग आवश्यक होता है। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी में रोगी के लिए हर पल बहुत ही कीमती होता है, समय रहते सही प्रोसीजर से रोगी की जान बचायी जा सकती है। आईसीयू के रोगी के प्रोसीजर व उसकी प्रगति, दर्दरहित प्रसव, दर्द से निजात के लिए नसों में ब्लॉक लगाने जैसे कई प्रोसीजर एनेस्थेटिस्ट को करने होते है जिसमें अल्ट्रासाउंड बहुत सहायक होता है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में डॉ. रेनू भाटिया, डॉ. ऋतु चोपड़ा, डॉ वरुण गुप्ता, डॉ लवकेश भाटिया, डॉ रामेश्वर लोढ़ा, डॉ प्रणीत भूसाल, डॉ मोनिका गोयल और डॉ मोहर जाखड़ ने कार्यशाला में आये निश्चेतन चिकित्सकों को प्रोसीजर में अल्ट्रासाउंड के प्रयोग की बारीकियों को समझाया। डॉ. नागर ने बताया कि आधार अस्पताल एक चिकित्सा शिक्षण संस्थान के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। जिसमें उपचार के साथ साथ चिकित्सक परास्नातक की शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। यह कार्यशाला शिक्षण के साथ-साथ स्किल अपडेट का एक हिस्सा है। अस्पताल का यह उद्देश्य है कि हिसार में उच्चस्तरीय गुणवत्ता पूर्ण चिकित्स्कीय सुविधाएं क्षेत्र के लोगों को उपलब्ध हो सके।
Leave a Reply