मनोहर सरकार का बजट सर्वसमावेशी विकास का बजट : रतन सैनी

मनोहर सरकार का बजट सर्वसमावेशी विकास का बजट : रतन सैनी

हिसार। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सैनी ने आज एक बयान जारी कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा गत दिवस पेश किए गए बजट को जनहितैषी बताया है। उन्होंने बयान में कहा कि हरियाणा की मनोहर सरकार का बजट सर्वसमावेशी विकास का बजट है। वर्ष 2024-25 का बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वावलंबन, स्वाभिमान, सेवा और सुशासन को आधार बनाकर प्रदेश के सर्वांगीण और सर्वसमावेशी विकास का है।
उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक बजट विकसित भारत विकसित हरियाणा के निर्माण का आधार बनेगा।
ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि ने बजट में किसानों के फसली ऋण पर ब्याज और जुर्माने की छूट देकर अन्नदाता को बड़ी राहत देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। प्रदेश में  रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए पर्यटन को बढ़ावा देना अच्छी पहल है।
प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सैनी ने कहा कि बजट में आयुष्मान योजना को विस्तार दिया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में चिरायु-आयुष्मान भारत योजना का विस्तार करते हुए अब सभी आय वर्ग के परिवारों को इसका लाभ देने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत सभी प्रदेशवासी 5 लाख रुपए तक के नि:शुल्क उपचार की योजना में शामिल हो जाएंगे। अभी तक 3 लाख रुपए की आय वाले परिवार ही इसके लिए पात्र थे। अब 3 से 6 लाख रुपए आय वाले परिवार को 4 हजार रुपए तथा 6 लाख रुपए से अधिक आय वालों को 5 हजार रुपए का वार्षिक प्रीमियम देना होगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं प्रदेश के सभी लोगों को इस योजना का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर मांग उठाई थी। उन्होंने कहा कि यह फैसला ऐतिहासिक और आम जनता के लिए काफी हितकारी साबित होगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.