गुरू रविदास जी के संदेश आज भी प्रासंगिक: सुभाष बराला

गुरू रविदास जी के संदेश आज भी प्रासंगिक: सुभाष बराला

-रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने सांसद सुभाष बराला का जोरदार स्वागत किया
 टोहाना, 24 फरवरी। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि हमारा देश अनेक महापुरूषों की भूमि है। महान संतो ने सदैव आगे बढक़र हमारा पथ प्रदर्शन किया है। इन्हीं महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर केन्द्र व प्रदेश सरकार चल रही है। संत गुरु रविदास जी की शिक्षा व उनके विचारों को आदर्श मानते हुए समाज के सभी वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए अनेक योजनाएं व कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
राज्यसभा सांसद श्री बराला शनिवार को गांव भीमेवाला, टिब्बी, लहरियां, धारसूल कलां और टोहाना शहर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में रखे कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। सांसद ने गांव डांगरा धाम में भी पंहुचकर पूजा-अर्चना भी की।
सुभाष बराला ने कहा कि कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से मनुष्य के कल्याण के लिए गहन संदेश दिए है। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज जी ने अपनी वाणी में कहा था ऐसा चाहू राज मै, मिले सभी को अन्न, कोई भूखा न सोए, रहे रविदास प्रसन्न। प्रदेश सरकार अन्त्योदय के भाव से उनकी इस सोच को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरू रविदास जी के संदेशों को मानकर करोड़ों लोगों ने अपनी जिंदगी को सार्थक किया है। उनकी जयंती के उपलक्ष में हमें उनकी कही गई बातों एवं शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। संत शिरोमणि गुरू रविदास जी महाराज ने अपनी वाणी, दोहों से मानव जाति के कल्याण के लिये बहुत ही गहन संदेश दिया है। परमात्मा को प्राप्त करने के लिये, संत शिरोमणि गुरू रविदास जी ने ऐसी शिक्षाएं दी हैं कि आप काम भी करो, घर भी चलाओ और परमात्मा के रास्ते पर भी चलो।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि गुरु रविदास ने समाज के लोगों को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। गुरु रविदास ने समाज को एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा था कि समाज की ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जहां छोटे-बड़े का भेदभाव ना हो। समाज में सभी को समानता का दर्जा मिले। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने दुनिया को भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया था। मानव सेवा ही नारायण सेवा है, जिसमें उन्होंने मानव की सेवा कर उसे साबित किया। इसलिए हमें भी उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज कल्याण के कार्य करने चाहिए। जिससे समाज में फैली बुराइयों को दूर किया जा सके। गुरु रविदास ने मानवता के विकास और कल्याण के लिए जो रास्ता दिखाया है। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए अथक प्रयास करना चाहिए। गुरु रविदास जी ने समाज से धर्म, जाति के भेदभाव को खत्म किया। उन्होंने समाज को समानता का संदेश दिया। उन्होंने कहा था कि मानव जाति या धर्म से नहीं बल्कि वह अपने अच्छे कर्मों से जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.